
10 साल की मासूम से रेप और मर्डर, पड़ोसी ने बिस्किट देने के बहाने दिया घटना को अंजाम
AajTak
आरोपी बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने के लिए सही मौके की तलाश में था. तो उसने घर पर ही बच्ची का शव रख लिया. वहीं, बच्ची के गायब होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए. उन लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान लोग जब कुबेर के घर में बच्ची को ढूंढ रहे थे तो उसकी लाश मिली थी.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बिस्किट का लालच देकर शख्स ने पड़ोसी की बच्ची का घर में रेप किया. इसके बाद बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस केस में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, घटना 5 नवंबर की है. बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साधुआपार में रहने वाले 42 साले के कुबेर चंद्र ने बिस्किट खिलाने के बहाने अपने पड़ोसी की 10 साल की बेटी को घर पर बुलाया. आरोपी ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया. इसके बाद कुबेर ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. उसने बच्ची के सिर पर भी भारी वस्तु से वार किया था.
आरोपी के घर मिली बच्ची की लाश
बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी सही मौके की तलाश में था. तो उसने घर पर ही बच्ची का शव रख लिया. वहीं, बच्ची के गायब होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए. उन लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान लोग जब कुबेर के घर में बच्ची को ढूंढ रहे थे तो उसकी लाश मिली थी.
आरोपी सहित चार लोग गिरफ्तार
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ बेटी की रेप के बाद हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









