
10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ मुंहबोले चाचा ने किया रेप, गमछे से गला दबाकर कर दी हत्या
AajTak
शराब के नशे में एक 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके मुंहबोले चाचा ने बलात्कार कर हत्या कर दी. गांव वालों ने रेपिस्ट को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. गांव के लोगों में काफी आक्रोश है कि मात्र 10 साल की बच्ची जो क्लास 3 में पढ़ती थी, उसकी हत्या कर दी गयी है. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना झारखंड के जमशेदपुर जिले की है.
शराब के नशे में एक 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके मुंहबोले चाचा ने बलात्कार कर हत्या कर दी. गांव वालों ने रेपिस्ट को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. गांव के लोगों में काफी आक्रोश है कि मात्र 10 साल की बच्ची जो क्लास 3 में पढ़ती थी, उसकी हत्या कर दी गयी है. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना झारखंड के जमशेदपुर जिले की है. घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के 40 वर्षीय युवक ने गुरुवार की देर रात आंगनवाड़ी केंद्र के बगल में दुष्कर्म कर हत्या कर दी. नाबालिग के शोर मचाने पर गांव के युवक खोजबीन करने निकले तो देखा कि आंगनवाड़ी के गली से शिव चरण सोरेन निकल रहा था. शक होने पर उसे पकड़ लिया. जब वह आगे बढ़े तो नाबालिग का पैर दिखा. पास जाकर देखा तो सामने आया कि आरोपी ने अपने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना घाटशिला थाने को दी गई.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









