
'10 सालों से नहीं दिया गया सोनिया गांधी से पर्सनल मीटिंग का मौका...', मणिशंकर अय्यर ने किताब में किए कई खुलासे
AajTak
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी आगामी किताब 'ए मैवरिक इन पॉलिटिक्स' की खास बातें एक इंटरव्यू में शेयर की है. अय्यर ने गांधी परिवार के साथ अपने संबंध, यूपीए सरकार के दौरान अनुभवों और कांग्रेस पार्टी के पतन पर विचार जाहिर किए.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक और किताब लिखी है. इसमें उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन से जुड़े मामलों का भी विस्तार से जिक्र किया है. अपनी आगामी किताब 'ए मैवरिक इन पॉलिटिक्स' पर बातचीत में अय्यर ने कहा, "मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत गांधी परिवार से हुई और खात्मा भी उन्हीं के द्वारा हुआ." उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हुई, राहुल गांधी से मिलने का मौका नहीं मिला और प्रियंका गांधी से फोन पर बातचीत होती है.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के साथ अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभव शेयर किए. उनकी किताब 'ए मैवरिक इन पॉलिटिक्स' जगरनॉट द्वारा प्रकाश किया जाना है, जिसमें अय्यर ने बताया कि दस साल में एक बार भी निजी तौर पर सोनिया गांधी से मिलने का मौका नहीं मिला, जबकि राहुल गांधी से सिर्फ एक बार ही मिल सके हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैडम अभी बिजी हैं...', जब सोनिया गांधी से बात करने के लिए नजमा हेपतुल्ला को करना पड़ा एक घंटे इंतजार
मणिशंकर अय्यर की किताब में किन बातों का जिक्र है?
अपनी किताब में अय्यर ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों, नरसिम्हा राव के समय, यूपीए I में मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और उसके बाद के पतन का जिक्र किया है. उन्होंने खासतौर से यूपीए II के पतन की यादें किताब में लिखी है, की जब उनकी पत्नी ने टेलीविजन के सामने यह कह कर अपनी निराशा जताई थी कि "आज कोई घोटाला नहीं हुआ."
अय्यर ने 2014 के आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि यह एक नुकसानदेह कदम था. 1984 में 404 सीटों से 2014 में 44 सीटों पर गिरने तक कांग्रेस का प्रदर्शन दुखद और निराशाजनक रहा.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








