
10 रुपये में Aadhar-PAN और ये सर्टिफिकेट बनाता था 12वीं पास, ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड
AajTak
सूरत पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है. वो 10 रुपये में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड बनाता था. उसके पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल, 13 क्रेडिट कार्ड, एक बायोमेट्रिक मशीन, एक प्रिंटर, 5 गूगल-पे के स्कैनर और दो पासबुक भी बरामद हुई हैं.
सूरत पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया है. आरोप है कि वो 10 रुपये में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड बनाता था. अब तक उसने 80 हजार जन्म प्रमाण पत्र, 4000 आधार कार्ड, 1500 पैन कार्ड, 800 मतदाता पहचान पत्र और 2000 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिए हैं.
सूरत पुलिस की ईको सेल के एसीपी वीरजीत सिंह परमार को सूचना मिली थी कि बिहार के जमुई झाझा के रहने वाला सिंटू सुरेश यादव एक वेबसाइट के जरिए प्रमाण पत्र बनाता है. इसके लिए दस रुपये लेता है. इसके साथ ही सूरत पुलिस को सूरत निवासी चौहान सुरेश केशाजी के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिला.
ये भी पढ़ें- चीन से MBBS, फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और... अबॉर्शन करने के जुर्म में शख्स गिरफ्तार
'प्रमाण पत्र के लिए दस से बीस रुपये लेता था'
पुलिस ने इस मामले की जानकारी सूरत महानगर पालिका के हेल्थ विभाग के अधिकारियों को दी. जांच के दौरान पता चला कि जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है. इसके बाद अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि सिंटू अलग-अलग वेबसाइट के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों के प्रमाण पत्र बनाता था. इसके लिए दस से बीस रुपये लेता था.
'आरोपी के 8 बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली'

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







