
10 घंटे की जाम, 15 KM तक गाड़ियों की लाइनें... कुल्लू-मनाली हर जगह बर्फ देखने गए टूरिस्टों की हालत खराब
AajTak
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को भारी बर्फबारी के कारण कुल 835 सड़कें बंद हो गईं. कुल्लू-मनाली क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ और बर्फबारी ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे कई जगहों पर 15 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लगीं और पर्यटक 10-15 घंटे तक जाम में फंसे रहे.
पहाड़ी इलाको में रविवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. विशेष रूप से कुल्लू-मनाली क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ और बर्फबारी ने स्थिति को और खराब कर दिया. बताया जा रहा है कि राज्यभर में कुल 835 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं. वहीं, सड़कें बंद होने की वजह से कई रास्तों पर भीषण जाम लगा है. जाम की वजह से पर्यटक 10-15 घंटे तक जाम में फंसे रहे, कई जगहों पर 15 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. कुछ पर्यटकों को अपनी गाड़ियां छोड़कर बर्फ में पैदल चलकर होटल तक पहुंचना पड़ा, जिससे उनकी हालत खराब हो गई.
लाहौल-स्पीति में 282 सड़कें बंद राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, लाहौल-स्पीति जिले में 282 सड़कें बंद हैं, जिनमें एनएच-3 (लेह-मनाली) और एनएच-505 (काजा-ग्रामफू) शामिल हैं. शिमला में 234, मंडी में 110, चंबा में 78, कुल्लू में 65 (एनएच-305 सहित), सिरमौर में 41, किन्नौर में 18, कांगड़ा में 4 और ऊना में 3 सड़कें बंद हैं.
7 जिलों की बिजली गुल बर्फबारी के कारण राज्यभर में करीब 1,942 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए, जिससे हजारों घरों में बिजली गुल हो गई. शिमला में 789, सिरमौर में 354, मंडी में 284, चंबा में 277, कुल्लू में 174, लाहौल-स्पीति में 27 और सोलन में 23 ट्रांसफॉर्मर बंद हैं. रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. मनाली, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर में कोल्ड वेव के हालात बने हुए हैं. लाहौल-स्पीति के तबो गांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग ने सोमवार से एक नई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं की संभावनाएं हैं. मंगलवार को कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बर्फबारी और बारिश की उम्मीद है. बाकी नौ जिलों में येलो अलर्ट है, जिसमें ठंडा दिन, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.
बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक वहीं, लंबे वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के कारण बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, लेकिन बर्फबारी ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट्स के अनुसार, कोठी से मनाली के बीच 8-15 किलोमीटर तक जाम लगा रहा, जहां हजारों पर्यटक 24 घंटे से अधिक समय तक अपनी गाड़ियों में फंसे रहे. कुछ ने 4-5 घंटे या उससे अधिक पैदल चलकर होटल पहुंचे. कई पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए, जिसमें वे जाम, ठंड और भूख-प्यास से परेशान दिख रहे हैं. होटल पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि सड़कों पर जाम की वजह से नए पर्यटक पहुंच ही नहीं पा रहे.
कुल्लू-मनाली में बर्फ देखने पहुंचे पर्यटकों के लिए स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है. सड़कों पर 15-15 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें देखी जा रही हैं और लोग 10-10 घंटे तक जाम में फंसे रहे. कुल्लू में एनएच 305 (सैंज-लुहरी-औट) भी बंद पड़ा है. प्रशासन लगातार सड़कों से बर्फ हटाने का काम कर रहा है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






