
10वीं-12वीं टॉपर्स को हेलिकॉप्टर की सैर कराने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़, छात्रों ने यूं बयां किया अनुभव
AajTak
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 और 12वीं में 35 छात्रों ने टॉप किया था. 10वीं में 74.23% और 12वीं 79.30% छात्र हुए पास थे. छत्तसीगढ़ सरकार ने सभी टॉपर्स को हेलिकॉप्टर की सवारी कराने का वादा किया था, जो आज पूरा कर दिया गया है. अलग-अलग जिलों से आए छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर की.
छतीसगढ़ सरकार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलिकॉप्टर की सैर करा रही है. आज (8 अक्टूबर को) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10वीं, 12वीं सीजी बोर्ड के टॉपर हेलिकॉप्टर की सैर कराई गई. 10वीं-12वीं के कुल 125 टॉपर्स ने पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 8 बजे हेलिकॉप्टर की उड़ान का आनंद लिया. एक-एक करके सभी टॉपर्स को सैर कराई जा रही है. संभवत यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ बोर्ड में इतनी संख्या में छात्रों ने टॉप किया है. इस अवसर पर जश्न मनाने और टॉपर्स को गिफ्ट के तौर पर हेलिकॉप्टर की सवारी कराने का मौका दिया.
छात्रों ने यूं बयां किया हेलिकॉप्टर की सवारी का अनुभव - अबूझमाडिया का गांव जहां सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंचती. वहां के विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाडिया टॉपर्स देवानंद ने हेलिकॉप्टर में बैठकर खुला आसमान देखा. उन्होंने कहा, 'मैंने रामकृष्णन मिशन आश्रम पढ़कर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. अपनी विशेष पिछड़ी जाति में पूरे स्टेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आज हेलिकॉप्टर में घूमकर मुझे बहुत अच्छा लगा. मैं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं.'
- धमतरी की रहने वाली श्रेया पांडे ने 12वीं कक्षा में 95% अंक हासिल किए हैं. उनका कहना है कि आज हमें रायपुर लाया गया और हेलिकॉप्टर में घुमाया गया. हमें बहुत अच्छा लग रहा है, मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं.
- रायपुर की वर्षा देवांगन ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में 10वां स्थान प्राप्त किया है. वे कहती हैं, 'आज हेलिकॉप्टर में घूमकर बहुत ही अच्छा लगा, आज से पहले मैं कभी भी हेलिकॉप्टर पर नहीं बैठी थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं. इस तरह से वे हम जैसे बहुत स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ा रहे हैं. मैं चाहती हूं इस तरह की पहल दूसरे बच्चों के लिए भी होती रहे'.
वहीं, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम ने कहा कि हमारे सीएम ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के जो बच्चे टॉप करेंगे उन तमाम बच्चों को हेलिकॉप्टर से घुमाया जाएगा. उनका हौसला अफजाई किया जाएगा. आप देख सकते हैं इन तमाम बच्चों को रायपुर में हेलिकॉप्टर से घुमाया जा रहा है और बच्चे काफी उत्साहित हैं. यह देश का पहला प्रदेश है जो इस तरह से बच्चों का हौसला अफजाई कर रहा है.
बता दें कि कुछ महीने पहले छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी. इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 और 12वीं में 35 छात्रों ने टॉप किया था. 10वीं में 74.23% और 12वीं 79.30% छात्र हुए पास थे. वहीं, इस साल 10वीं में रायगढ़ की पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत (600 में से 592 अंक) के साथ पहला स्थान हासिल किया था. जबकि 12वीं में बालोद के रितेश कुमार साहू ने टॉप किया था. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 81.15 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.03% रहा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



