
1,500 रुपये तक के टॉप-5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, वैल्यू फॉर मनी डील
AajTak
पोर्टेबल स्पीकर का यूज कमोबेश हमेशा ही होता है. अगर आप बजट ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये लिस्ट जरूर देखें.
दोस्तों के साथ पार्टी करनी हो या रोड ट्रिप पर जाना हो, म्यूजिक आपके मजा को दोगुना कर देती है. पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते है. आप इन स्पीकर्स से दोस्तों के साथ म्यूजिक का मजा ले सकते है. आपको ऐसे ही पोर्टेबल स्पीकर के बारे में बता रहे जो आप 1,500 रुपये के अंदर खरीद सकते है. इन बजट स्पीकर्स से आप म्यूजिक का जम कर लुत्फ उठा सकते है. Infinity (JBL) Fuze 100 Infinity (JBL) Fuze 100 ब्लूटूथ स्पीकर को rugged fabric से बनाया गया है. ये वॉटर और डस्ट प्रूफ पोर्टेबल स्पीकर है. इस स्पीकर में साउंड क्वालिटी के साथ-साथ डीप बेस दिया गया. इससे म्यूजिक सुनने पर काफी अच्छा अहसास होता है. इसमें 750mAh की बैटरी दी गई है. जो 9 घंटे तक का प्लेबैक देती है. इसमें Bluetooth 4.2 दिया गया है. जिसकी रेंज 40 फीट तक की है. ये डुअल Equalizer मोड के साथ आता है. इसकी कीमत ऐमेजॉन पर 1,499 रुपये है. Philips BT50G Philips BT50G पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर एंटी क्लिपिंग फंक्शन के साथ आता है. इस वजह से बैटरी कम होने पर भी इसकी ऑडियो क्वालिटी ज्यादा वॉल्यूम पर खराब नहीं होती है. इसमें 2W का स्पीकर दिया गया है. इसका वजन 91 ग्राम है. इसकी बैटरी 6 घंटे तक साथ निभाती है. इसकी कीमत 1,080 रुपये से शुरू होती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










