
1 वीरान द्वीप, एक महिला और 70 फिल्में, ये है दुनिया का सबसे दिलचस्प फिल्म फेस्टिवल
AajTak
प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल गोटबॉर्ग फिल्म फेस्टिवल ने जब 2021 के लिए एप्लीकेशन्स निकाले थे तो कई हजार लोगों ने इस एप्लीकेशन को भरा था. खास बात ये थी कि इस एप्लीकेशन में जिसका भी नाम आता उसे स्वीडन के एक बेहद वीरान टापू पर एक हफ्ते के लिए अकेले कई फिल्में देखने का मौका मिलता. स्वीडन में रहने वाली एक नर्स ने इस दिलचस्प फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के बाद अपने अनुभव साझा किए हैं.
प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल गोटबॉर्ग फिल्म फेस्टिवल ने जब 2021 के लिए एप्लीकेशन्स निकाले थे तो कई हजार लोगों ने इस एप्लीकेशन को भरा था. खास बात ये थी कि इस एप्लीकेशन में जिसका भी नाम आता उसे स्वीडन के एक बेहद वीरान टापू पाटेर नॉस्टर पर एक हफ्ते के लिए कई फिल्में देखने का मौका मिलता. (फोटो क्रेडिट: Erik Nissen Johansen) इस दिलचस्प फिल्म फेस्टिवल के लिए पेटर नॉस्टर द्वीप पर जाने का मौका स्वीडन की इमरजेंसी वॉर्ड में काम करने वाली नर्स लीसा को मिला और वे इस द्वीप पर बोट के सहारे जाकर एक हफ्ता बिताकर आ चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने इस वीरान द्वीप पर एक पूरा हफ्ता अकेले बिताया और कई फिल्मों का प्रीमियर देखा. द मिरर वेबसाइट के साथ बातचीत में लीसा ने कहा कि मुझे अजीब नहीं लगा बल्कि मुझे काफी शांति महसूस हो रही थी. कोरोना काल के चलते मैं अपना काफी वक्त अकेले बिताने की आदी कहीं ना कहीं हो चुकी थीं. हालांकि मैं अपने दोस्तों के साथ बात नहीं कर पा रही थी क्योंकि यहां पर फोन की इजाजत नहीं थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










