
1 लाख रुपये से भी कम में करें विदेश घूमने का प्लान, 6 दिन की होगी ट्रिप, ऐसे करें बुकिंग
AajTak
IRCTC ने विदेश घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. पैकेज में रहने-खाने और घूमने की व्यवस्था भी होगी. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: अगर आप काफी समय से परिवार या दोस्तों के साथ विदेश घूमने के प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज बेस्ट है. बाली, इंडोनेशिया की एक काफी खूबसूरत जगह है. यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं. यह जगह दुनियाभर में अपनी आकर्षक संस्कृति, लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. बाली के अद्वितीय सौंदर्य का मुख्य कारण उसकी हरी-भरी चाय और धान की खेती से भरी पहाड़ियां, स्वच्छ समुद्र तट और प्राचीन मंदिर हैं. अगर आप भी बाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको IRCTC का बाली टूर पैकेज बुक करना चाहिए. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
यहां जानें पैकेज डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Diwali special bali है. इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा. इस ट्रिप की शुरुआत लखनऊ से होगी. जिसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 5 रात और 6 दिन की होगी. इस पैकेज की शुरुआत 13 नवंबर को होगी. पैकेज बुक करने के लिए आपको 93,200 खर्च आएगा.
यहां चेक करें फ्लाइट डिटेल
कितना आएगा खर्च? इस पैकेज में सिंगल शेयरिंग पैकेज बुक करते हैं तो आपका खर्च 1,00,500 रुपये आएगा. डबल शेयरिंग पैकेज बुक करते हैं तो आपका खर्च 93,200 रुपये आएगा. ट्रिपल शेयरिंग पैकेज बुक करते हैं तो आपका खर्च 89,300 रुपये आएगा. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का कोई बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 89,300 रुपये खर्च होगा. वहीं, 2 से 11 साल के बच्चे के लिए 85,500 रुपये लगेगा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







