
1 मार्च से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज, 10 हजार सरकारी सेंटर्स पर मुफ्त लगेगा टीका
AajTak
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. देश में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया जाएगा
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. देश में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए इसका ऐलान किया. प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक, 1 मार्च से ही 45 साल से अधिक उम्र वाले उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है. देश के जिन 10 हजार सरकारी सेंटर्स पर लोग वैक्सीन लगवाने जाएंगे, उन्हें वैक्सीन का टीका मुफ्त लगाया जाएगा. प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जो लोग प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन का टीका लगवाएंगे, उन्हें पैसा देना होगा. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जल्द ही वैक्सीन के टीके का दाम बता दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 16 जनवरी से 24 फरवरी तक करीब 1.07 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लग चुका है, जबकि 14 लाख लोगों को वैक्सीन का दूसरा टीका भी लग गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











