
1 दिन का किराया 20 लाख! दुनिया के सबसे महंगे होटल में ठहरा भारतीय युवक
AajTak
बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) होटल के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हर एक चीज पर सोने की नक्काशी की गई है. बाथरूम, दरवाजे के हैंडल, अलमारी, खंभों हर जगह सोने की प्लेट चढ़ी है. नल की टोंटी भी गोल्ड की है. कमरे को किसी राजा-महाराजा के महल जैसे सजाया गया है. इस होटल में एक दिन का किराया 20 लाख रूपये है.
वैसे तो दुनिया में बहुत सारे लग्जरी होटल्स हैं, लेकिन बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) होटल की बात ही अलग है. अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए मशहूर ये होटल दुबई में स्थित है. इस होटल में एक दिन का किराया 20 लाख रूपये है. हाल ही में एक यूट्यूबर ने इस होटल का दौरा किया और लोगों को इसकी खासियतों से रूबरू करवाया.
यूट्यूबर ने बताया कि अगर कोई बुर्ज अल अरब में एक कमरा किराये पर लेता है तो उसे करीब 20 लाख रूपये चुकाने होंगे. हालांकि, कहने के लिए ये एक कमरा है, मगर इसके अंदर कई और कमरे मौजूद हैं. ये कमरें हाइटेक सुविधाओं से लैस हैं. बाथरूम से लेकर बेडरूम तक हर कोना शानदार है. जगह-जगह गोल्ड की नक्काशी की गई है. होटल के अंदर और बाहर का नजारा देखने लायक है. बुर्ज अल अरब को दुनिया का एकमात्र '7 स्टार होटल' भी कहा जाता है. इसकी छत पर एक हेलीपैड भी है. सुविधाओं के मामले में इस होटल के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं.
यूट्यूबर ने दिखाई होटल की भव्यता
इस वीडियो को Crazy XYZ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वीडियो में यूट्यूबर दुबई के बुर्ज अल अरब होटल को एक्सप्लोर करते नजर आ रहे हैं. होटल की ऊंचाई से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है. जब यूट्यूबर होटल के सबसे महंगे कमरे में दाखिल होते हैं तो वहां की भव्यता देख हैरान रह जाते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हर एक चीज पर सोने की नक्काशी की गई है. बाथरूम, दरवाजे के हैंडल, अलमारी, खंभों हर जगह सोने की प्लेट चढ़ी है या वो सोने से ही बने हुए हैं. नल की टोंटी भी गोल्ड की है. कमरे को किसी राजा-महाराजा के महल जैसे सजाया गया है. जमीन पर बिछाई गई कालीन भारतीय शैली से डिजाइन की गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








