
011-22901406 पर करें मिस्ड कॉल, PF Account का मिल जाएगा लेखा-जोखा
AajTak
PF Account: SMS के जरिये भी PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजना होगा. जैसे ही आप SMS करेंगे, वैसे ही ईपीएफओ आपको आपके पीएफ योगदान और बैलेंस की जानकारी भेज देगा.
पीएफ की रकम आपकी गाढ़ी कमाई का हिस्सा होता है. हर महीने आपकी सैलरी (Salary) से काटकर भविष्य निधि खाते में पैसे जमा किए जाते हैं. आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि आप PF खाते में कितना अमाउंट है. कुल जमा राशि में आपके संस्थान का कितना योगदान है? PF अमाउंट पर कितना ब्याज मिला है?
आप घर बैठे अपने पीएफ खाते से जुड़े सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं. आप चार आसान तरीकों PF खातों की जानकारी जुटा सकते हैं. इसके लिए आपको दफ्तर जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ अमाउंट अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर अपने पीएफ अकाउंट (PF Account) की सारी डिटेल जान सकते हैं. इसके लिए EPFO ने (011-22901406) नंबर जारी किया है. आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पर मिस्ड कॉल देनी होगी. जैसे ही आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, कुछ सेकंड रिंग के बाद फोन कट जाएगा और फिर खाते की पूरी जानकारी मैसेज के जरिये पहुंच जाएगी.
मैसेज के जरिये पता करें PF Amount SMS के जरिये भी PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजना होगा. जैसे ही आप SMS करेंगे, वैसे ही ईपीएफओ आपको आपके पीएफ योगदान और बैलेंस की जानकारी भेज देगा.
SMS भेजने का तरीका भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको 'EPFOHO UAN' लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा. यह सुविधा 10 भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला में उपलब्ध है.
अगर आप मैसेज अंग्रेजी भेजना चाहते हैं तो आपको EPFOHO UAN ENG लिखना होगा. अंतिम के तीन शब्द (ENG) का मतलब भाषा से है. अगर आप ये तीन शब्द डालेंगे, तो आपको अंग्रेजी में बैलेंस की जानकारी मिलेगी. अगर आप हिंदी (HIN) का कोड डालेंगे, तो आपको हिन्दी में जानकारी मिल जाएगी. ये ध्यान रखिये कि UAN की जगह आपको अपना UAN नंबर नहीं डालना है. इसे सिर्फ UAN लिखकर छोड़ दीजिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










