
2021 में शो में होगी 'दयाबेन' की एंट्री? तारक मेहता ने बनाया मिशन
AajTak
तारक मेहता बोलते हैं कि ये दो ही नहीं इनके अलावा दो और भी हैं. एक तो ये ही दया भाभी जल्द से जल्द गोकुलधाम में वापस आ जाएं. तो इस पर अंजलि बोलती हैं कि ये मिशन तो 2021 की शुरुआत में ही जल्द से जल्द ही पूरा हो जाना चाहिए.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वैसे तो हर किरदार अपने में शानदार है. लेकिन जेठालाल और दयाबेन के कैरेक्टर की बात ही कुछ और है. हालांकि, लंबे समय से फैंस दयाबेन को पर्दे पर देख नहीं पा रहे हैं. दयाबेन का किरदार शो में निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नहीं दिखी हैं. वो तब मैटरनिटी लीव पर गई थीं और इसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की. हालांकि, दिशा ने अभी तक शो छोड़ नहीं है. दिशा को गए हुए 3 साल से ज्यादा हो गया है. फैंस भी दयाबेन के देखने को फिर से देखने के लिए बेकरार हैं. इसी बीच शो में दयाबेन की वापसी को लेकर एक मिशन बनाया गया है.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












