
जुबैदा के 20 साल, करिश्मा कपूर नहीं मनीषा कोइराला थी फिल्म के लिए पहली पसंद
AajTak
इस फिल्म में करिश्मा ने मनोज बाजपेयी और रेखा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था. 2001 की फिल्म जुबैदा में भूमिका निभाने के लिए मनीषा पहली पसंद थीं. हालांकि, जब मनीषा ने इसे लेने से इंकार कर दिया, तो श्याम बेनेगल ने करिश्मा को ये रोल ऑफर किया.
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म जुबैदा को 20 साल पूरे हो गए हैं. एक्ट्रेस ने भी फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा ने जो रोल फिल्म में निभाया था वो एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. इस फिल्म में करिश्मा ने मनोज बाजपेयी और रेखा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था. 2001 की फिल्म जुबैदा में भूमिका निभाने के लिए मनीषा पहली पसंद थीं. हालांकि, जब मनीषा ने इसे लेने से इंकार कर दिया, तो श्याम बेनेगल ने करिश्मा को ये रोल ऑफर किया. हालांकि, उन्होंने करिश्मा की कोई भी फिल्म नहीं देखी थी, लेकिन उन्हें यकीन था कि करिश्मा अच्छा काम करेगी.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












