
रश्मि रॉकेट के सेट से तापसी पन्नू ने फोटो की शेयर, कलरफुल आउटफिट में आईं नजर
AajTak
भुज में रश्मि रॉकेट की शूटिंग के दौरान तापसी पन्नू ने फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस इस दौरान काफी कलरफुल कपड़ों में नजर आ रही हैं.
तापसी पन्नू धीरे-धीरे फिल्मों में शानदार अभिनय कर लोगों का दिल तो जीत ही रही हैं, साथ ही वे निर्देशकों का भरोसा भी जीत रही हैं. यही वजह है कि उनके पास कभी भी फ्रेश प्रोजेक्ट्स का आकाल नहीं पड़ता है. उनकी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट की शूटिंग भुज में हो रही है. सोमवार को तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर काफी कलरफुल अवतार में फोटो शेयर की है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में तापसी मैरून कुर्ता औ ब्लू धोती में नजर आ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने पिंक कलर की कढ़ाईदार सदरी भी पहनी हुई है. हल्के बिखरे बाल और सनग्लासेस में एक्ट्रेस का अलग ही स्वैग नजर आ रहा है. उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ''चलो कुछ और रंग बिखराते हैं.'' #RashmiRocket #BhujDiaries #RashmiLand."More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












