
ओशो का भक्त रहा है हिंदी सिनेमा का ये स्टार, छोड़ दिया था करियर-परिवार
AajTak
वे ओशो के साथ अमेरिका भी गए और उनकी सेवा में लगे रहते थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि वे ओशो के पर्सनल गार्डन के माली भी बने. वहां उन्होंने उनके वाशरूम और बर्तन तक साफ किए थे.
ओशो आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जिस तरह उस दौर में उनके करोड़ों फॉलोअर्स थे उसी तरह आज भी उनके करोड़ों फॉलोअर्स दुनिया भर में उनकी सिखाई बातों को पहुंचा रहे हैं. ओशो के फॉलोअर्स हर उम्र हर तबके के लोग थे. बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना भी ओशो को बहुत मानते थे. विनोद खन्ना ने अपना घर-परिवार छोड़कर ओशो के आश्रम में शरण ले ली थी और उनसे ध्यान के गुर सीखा करते थे. ओशो की डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको बता रहे हैं कि क्या था ये पूरा किस्सा. खबरों की मानें तो विनोद खन्ना पुणे के ओशो आश्रम में कई सालों तक रहे थे. वे ओशो के साथ अमेरिका भी गए और उनकी सेवा में लगे रहते थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि वे ओशो के पर्सनल गार्डन के माली भी बने. वहां उन्होंने उनके वाशरूम और बर्तन तक साफ किए थे.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












