
बिग बॉस के घर आए 'तितलियां' फेम हार्डी-सरगुन, घरवालों को खिलाए मिर्ची के लड्डू
AajTak
शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जहां सलमान, सरगुन और हार्डी का स्वागत करते हैं. सरगुन और हार्डी प्रोमो में घरवालों को एक टास्क देते नजर आ रहे हैं. इस टास्क में घरवालों को ऐसे सदस्य का नाम लेना है जिन्होंने उनके साथ फरेब किया. इसके बाद उन्हें सदस्य का नाम लेते हुए किए गए फरेब के बारे में बताना है और फिर उन्हें मिर्ची के लड्डू खिलाने हैं.
बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार में डबल धमाल होने वाला है. जहां शनिवार को सलमान ने घरवालों की क्लास लगाई वहीं रविवार को शो में दो बड़े सेलेब्स शिरकत करने वाले हैं. ये दो सेलेब्स हैं पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता. सोशल मीडिया पर आजकल इन दोनों का गाना तितलियां वरगा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जहां सलमान, सरगुन और हार्डी का स्वागत करते हैं. सरगुन और हार्डी प्रोमो में घरवालों को एक टास्क देते नजर आ रहे हैं. इस टास्क में घरवालों को ऐसे सदस्य का नाम लेना है जिन्होंने उनके साथ फरेब किया. इसके बाद उन्हें सदस्य का नाम लेते हुए किए गए फरेब के बारे में बताना है और फिर उन्हें मिर्ची के लड्डू खिलाने हैं. प्रोमो में सरगुन सबसे पहले निक्की तंबोली को बुलाती हैं जो कि राहुल वैद्य का नाम लेती हैं.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












