
तिरंगे में लिपटा निकला उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का जनाजा, PHOTOS
AajTak
उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को अंतिम विदाई दी गई. तिरंगे में लिपटा उनका जनाजा पूरे सम्मान के साथ निकाला गया. उसके इस अंतिम सफर में संगीत जगत के कई दिग्गज शामिल हुए.
महान क्लासिकल सिंगर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर संगीत जगत से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने शोक जताया. इसी के साथ उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को अंतिम विदाई दी गई. तिरंगे में लिपटा उनका जनाजा पूरे सम्मान के साथ निकाला गया. उनके इस अंतिम सफर में पुलिस समेत संगीत जगत के कई दिग्गज शामिल हुए. सोनू निगम ने भी अपने गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की अर्थी को कंधा दिया. उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन की खबर के बाद ही वे उनके घर पहुंच चुके थे.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












