
₹10 के 4 समोसे बेचने वाले का ठेला रौंदा, नगर निगम के खिलाफ इंटरनेट पर फूटा गुस्सा; मेयर बोले- मुआवजा देंगे
AajTak
Trending News: नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी से ठेला बाहर निकाल सड़क पर ले आए और फिर बुलडोजर से उसे नेस्तानाबूद कर दिया. स्थानीय लोगों ने भी जमकर विरोध किया लेकिन नगर निगम अमले और पुलिस के सामने किसी की एक न चली.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम प्रशासन इस दिनों शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है. लेकिन इसी बीच नगर निगम दस्ते की गुंडागर्दी भी देखने को मिल रही है. जहां समोसे बेचने वाले के ठेले को नगर निगम के अमले ने जेसीबी से नेस्तनाबूद कर दिया. इतना ही नहीं, जब ठेला लगाने वाले परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो नगर निगम ने उसे परिवार के तीन सदस्यों को जेल भी पहुंचा दिया. वहीं, अब नगर निगम के अधिकारी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, जबलपुर कोतवाली थाने के सामने एक परिवार के तीन भाई अमन, अंकित और अभिराज साहू समोसे का ठेला लगाते हैं और 10 रुपए में 4 नग समोसे बेचते हैं. इसी बीच, बीते दिन नगर निगम का अमला कार्रवाई करने के लिए थाने के सामने पहुंचा, तो ठेले समेत तीनों भाई समीप की एक कॉलोनी के अंदर घुस गए.
लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी से ठेला बाहर निकाल सड़क पर ले आए और फिर बुलडोजर से उसे नेस्तानाबूद कर दिया. स्थानीय लोगों ने भी जमकर विरोध किया लेकिन नगर निगम कर्मचारी और पुलिस के सामने किसी की एक न चली. देखें Video:-
महापौर ने मुआवजा देने की बात कही
वहीं, अब पूरे मामले में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. अगर नगर निगम की टीम ने अगर किसी के ठेले को अनायास तोड़ा गया है तो यह गलत है. साथ नगर निगम दस्ते के अधिकारी से भी इस बात की जानकारी ली जा रही है और पीड़ित पक्ष से भी बात की जाएगी. दोनों पक्ष से बात करने के बाद महापौर ने मुआवजा देने की बात भी कही है. देखें महापौर का बयान:-

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











