
“कांग्रेस ‘नेहरू हुक्का बार’ खोल ले लेकिन ‘इंदिरा कैंटीन’ का नाम बदलना होगा’’, BJP नेता का विवादित बयान
Zee News
सी टी रवि ने कहा कि 217 योजनाओं के नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर रखे गए हैं. क्या अन्य लोगों ने राष्ट्र के लिए योगदान नहीं दिया है. इंदिरा कैंटीन का नाम बदलकर अन्नपूर्णेश्वरी कैंटीन करने की अपनी मांग का उन्होंने बचाव किया है.
बेंगलुरु: राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था और कर्नाटक में इंदिरा गाँधी के नाम पर रखे एक कैंटीन के नाम को बदलने को लेकर कांग्रेस और भाजपा में नया टकराव शुरू हो गया है. इंदिरा कैंटीन का नाम बदलकर अन्नपूर्णेश्वरी कैंटीन किए जाने की अपनी मांग फिर से दोहराते हुए भाजपा नेता सी टी रवि ने जुमेरात को कहा कि कांग्रेस चाहे तो अपने कार्यालय में इंदिरा कैंटीन या नेहरू हुक्का बार खोल ले. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव रवि ने इल्जाम लगाया कि दिवंगत साबिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर कैंटीन का नाम रखने के पीछे ’खालिस सियासत’ है. उन्होंने कहा कि भाजपा को उन सभी चीजों को खारिज करने का पूर्वाग्रह नहीं है, जो इंदिरा और उनके पिता और मुल्क के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था, क्योंकि दोनों ने राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान किया है, लेकिन यह कहना कि सिर्फ उस परिवार ने राष्ट्र के लिए योगदान दिया है, इससे केवल ‘गुलाम’ ही सहमत होंगे.’’ इंदिरा कैंटीन का नाम बदलकर अन्नपूर्णेश्वरी कैंटीन करने की मांग सी टी रवि ने कहा कि 217 योजनाओं के नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर रखे गए हैं. क्या अन्य लोगों ने राष्ट्र के लिए योगदान नहीं दिया है. इंदिरा कैंटीन का नाम बदलकर अन्नपूर्णेश्वरी कैंटीन करने की अपनी मांग का बचाव करते हुए, चिकमगलूर से विधायक रवि ने कहा, अन्नपूर्णेश्वरी कोई राजनीतिक नाम नहीं है, वह भोजन की देवी हैं और हम अपनी संस्कृति के हिस्से के रूप में उनसे प्रार्थना करते हैं. कांग्रेस कार्यालय में, उन्हें इंदिरा कैंटीन या नेहरू हुक्का बार खोलने दें. कौन आपत्ति करेगा? लेकिन, वे राजनीति के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करें.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










