
होली: बुराई आज न ऐसे रहे न वैसे रहे…
The Wire
सुनने में बात बहुत अच्छी लगती है कि होली है तो जो हो गया बिराना उसको फिर अपना कर लो, लेकिन क्या ऐसा करना तब तक संभव है जब तक उन कारणों की पड़ताल न की जाए, जिनके चलते वह बिराना हुआ या कि रह गया.
बुराई आज न ऐसे रहे न वैसे रहे/सफाई दिल में रहे आज चाहे जैसे रहे/ गुबार दिल में किसी के रहे तो कैसे रहे/ अबीर उड़ती है बनकर गुबार होली में/ मिलो गले से गले बार-बार होली में… समझ गए होंगे आप, अपनी आखिरी सांस तक मोहब्बत, भाईचारे और देशप्रेम के प्रति समर्पित रहे शायर मरहूम नजीर बनारसी (25 नवंबर, 1909-23 मार्च, 1996) की पंक्तियां हैं ये.
राष्ट्र की अमानत राष्ट्र के हवाले (दरअसल, यह उनकी एक कृति का नाम है. वैसे ही जैसे: ‘गंगोजमन’, ‘जवाहर से लाल तक’ और ‘गुलामी से आजादी तक’) करते हुए होली की बाबत उन्होंने और भी बहुत कुछ लिखा है.
मसलन: अगर आज भी बोली-ठोली न होगी/तो होली ठिकाने की होली न होगी/बड़ी गालियां देगा फागुन का मौसम/अगर आज ठट्ठा-ठिठोली न होगी/ वो खोलेंगे आवारा मौसम के झोंके/जो खिड़की शराफत ने खोली न होगी/नजीर आज आएंगे मिलने यकीनन/न आए तो आज उनकी होली न होगी.
बताने की जरूरत नहीं कि मणिकर्णिका की जलती चिताओं की भस्म से भी होली खेलने के लिए मशहूर बाबा विश्वनाथ के बनारस में जन्म लेकर उसी धरती पर जीने और उसी में दफ्न हो गए नजीर हमें अपने वक्त की राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक उथल-पुथल के सृजनात्मक दस्तावेजों की जो थाती दे गए हैं, वह अनमोल है.
लेकिन यहां उनकी इन पंक्तियों के बहाने मुझे जो बात कहनी है, उसे कहने से पहले जरूरी है कि आपको इस नजीर के पूर्ववर्ती व नामराशि और ‘नज्म के पिता’ व ‘होली की बहारों के शायर’ कहलाने वाले नजीर अकबराबादी (1735-1830) की कुछ पंक्तियां भी याद दिला दूं: जब फागुन रंग झमकते हों, तब देख बहारें होली की/ और दफ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की/परियों के रंग दमकते हों तब देख बहारें होली की/खूम शीश-ए-जाम छलकते हों तब देख बहारें होली की/महबूब नशे में छकते हों तब देख बहारें होली की!
अब बताने की बात यह है कि जब बचपन से ही होली से जुडे़ तमाम किस्से-कहानियां, पौराणिक कथाएं व किंवदंतियां सुनते-सुनते साठ पार आ पहुंचा हूं और कई भाइयों को इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ‘अब न रहे वे पीने वाले, अब न रही वह मधुशाला’ में मगन देखता हूं, तो भी मेरी यादें इन दोनों नजीर नामधारी बेनजीर शायरों के बगैर होली नहीं मना पातीं. मना भी भला कैसे पाएं, जब लगातार तंग होता जा रहा जिंदगी का काफिया उसे बारंबार ‘अपनी-अपनी किस्मत है ये कोई हंसे कोई रोए, कोई तो रंग से अंग भिगोए कोई अंसुअन से अंग भिगोए’ जैसी त्रासदी के हवाले करने में कुछ उठा नहीं रख रहा!

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने ‘प्रेस नोट 3’ के जरिए भारत के साथ स्थल सीमा साझा करने वाले देशों, मुख्य रूप से चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. यह नियम इन देशों से आने वाले स्वत: निवेश पर रोक लगाता था. विपक्षी दलों ने इस निर्णय को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते मार्च 2026 की शुरुआत से विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ), जो किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का लगभग 40% हिस्सा होता है, की आपूर्ति में रुकावटों के कारण क़ीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसके चलते एयर इंडिया समूह ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर चरणबद्ध तरीके से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है.

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर चिंता बढ़ गई है. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. हालांकि सरकार ने देश में गैस की कमी से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति घबराहट में बढ़ी बुकिंग और वितरण बाधाओं से बनी है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में बताया कि जून 2024 से अब तक राज्य में 54 सांप्रदायिक दंगे और सात मॉब लिंचिंग की घटनाएं दर्ज की गई हैं. सबसे अधिक 24 सांप्रदायिक दंगे बालासोर ज़िले में दर्ज किए गए, जबकि 16 मामले खुर्दा ज़िले में सामने आए. हालांकि इन मामलों में 50 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली पर मुस्लिम महिला पर गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद रविवार को एमसीडी ने मुख्य आरोपियों के घर के कुछ हिस्से को अतिक्रमण बताते हुए ढहा दिया. वहीं आरोपी परिवार का कहना है कि हत्या उन्होंने नहीं की है. तरुण का परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं आरोपी परिवार की एक सदस्य का कहना है कि पड़ोसियों की लड़ाई को धर्म की लड़ाई बना दिया गया है.





