
होली पर लड़की की शर्मनाक हरकत हुई वायरल, मना करने पर भी नहीं मानी- VIDEO
AajTak
शख्स का कहना है कि वो अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था और उसके पास लैपटॉप और कैमरा गियर था, तभी लड़की ने उसके ऊपर पानी से भरे गुब्बारे फेंकना शुरू कर दिया. उसने उसे कई बार रोकने की कोशिश भी की, लेकिन लड़की ने एक नहीं सुनी.
होली के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की अपने घर की बालकनी से एक शख्स पर पानी वाले गुब्बारे फेंकती दिख रही है. शख्स कई बार मना करता है, लेकिन लड़की फिर भी नहीं मानती. वो लगातार ऐसा करती रहती है. वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है.
शख्स का कहना है कि वो अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था और उसके पास लैपटॉप और कैमरा गियर था, तभी लड़की ने उसके ऊपर पानी से भरे गुब्बारे फेंकना शुरू कर दिया. उसने उसे रोकने की कोशिश भी की, कई बार कहने के बावजूद भी उसने गुब्बारे फेंकना बंद नहीं किया.
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में prohdigyy (रोहन जैन) नाम के यूजर ने कहा, 'जब मैं अपने रिश्तेदार के यहां कैब से बाहर निकल रहा था, तो इस लड़की ने मेरे लैपटॉप पर पानी का गुब्बारा लगभग मार ही दिया था.
मैंने उसे शांति से कहा कि ऐसा न करे, मगर माफी मांगने और तुरंत रुकने के बजाय, वो और भी अधिक गुब्बारे फेंकने लगी. फिर उसका परिवार वहां खड़ा होकर देखता है और इसे सही ठहराने लगा. उन्होंने बहस करना भी शुरू कर दिया.'
ये शख्स पेशे से फिल्म मेकर है. उसने आगे कहा कि जैसे ही कैब का दरवाजा खोला, लड़की ने गुब्बारे फेंकना शुरू कर दिया. इसी वजह से उसने अपने डिवाइस और बैग कैब के भीतर ही रख दिए.
कैब से ध्यान से उतरने के बाद लड़की से कई बार अनुरोध किया कि ऐसा न करे. लेकिन को अपने परिवार के सामने ही ऐसा किए जा रही थी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










