
होली के दिन स्कूली गर्ल्स से गैंगरेप का मामला, SP ने थाना प्रभारी और चौकीदार के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
AajTak
Bihar News: बेगूसराय में स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म मामले की जांच में स्थानीय चौकीदार और थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि आरोपी स्कूल चौक पर गांजे की दुकान चलाता था. इसको लेकर एसपी ने थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को निलंबित कर दिया है.
Bihar News: बेगूसराय में होली के दिन दो बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और स्थानीय चौकीदार मनोज तांती को निलंबित कर दिया गया है. जिला एसपी योगेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह बड़ा एक्शन लिया है.
दरअसल, होली के दिन साहेबपुर कमाल थाना इलाके के एक स्कूल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी. शिक्षा के मंदिर में बच्ची से छेड़खानी के बाद उसे जख्मी कर देने की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं.
इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की थी. जांच में स्थानीय चौकीदार और थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई. क्योंकि आरोपी स्कूल चौक पर गांजे की दुकान चलाता था. इसको लेकर एसपी ने थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को निलंबित कर दिया है.
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची से घटित हुए अपराध के बाद उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद उस चौक पर चाय दुकान के साथ-साथ गांजा बेचने की बात सामने आई थी और उसी दुकान पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े की वजह से दुष्कर्म और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था.
इस मामले में थाना अध्यक्ष और चौकीदार की लापरवाही सामने आई. इस घटना के बाद बेगूसराय में कई दिनों तक माहौल खराब रहा था. पीड़ित बच्चियों से मुलाकात करने कई राजनीतिक दल के बड़े नेता भी अस्पताल पहुंचे थे. स्थानीय लोग भी थाना अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठा रहे थे और अब जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को चौकीदार पर गाज गिराई है. देखें Video:-

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











