
हॉस्टल के साथियों ने 15 साल के छात्र की गला घोंटकर कर दी हत्या... ओडिशा में सनसनीखेज वारदात
AajTak
ओडिशा के क्योंझर में एक प्राइवेट आवासीय विद्यालय के 15 वर्षीय छात्र की उसके तीन सहपाठियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना स्कूल के हॉस्टल में हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पीड़ित के परिवार ने क्योंझर शहर के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है.
ओडिशा के क्योंझर से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में 15 वर्षीय छात्र की उसके ही तीन सहपाठियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक छात्र की पहचान के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि छात्र बरिया थाना क्षेत्र के टांगरपाड़ा गांव का रहने वाला था.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. पुलिस ने मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की. पुलिस का कहना है कि यह घटना क्योंझर शहर के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में हुई, जहां गर्मियों की छुट्टियों के दौरान कोर्स करने के लिए जिले और राज्य के बाहर से भी छात्र आए हुए थे. मृतक छात्र भी उन्हीं में शामिल था.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 12 साल के बच्चे का अपहरण और हत्या करने वाले 2 आरोपियों को बॉम्बे HC से मिली जमानत
मंगलवार को जलधर के चाचा युधिष्ठिर महानत ने क्योंझर टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने भतीजे की मौत को लेकर साजिश की आशंका जताई. शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि जलधर का उसके तीन हॉस्टलमेट्स के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी विवाद के चलते तीनों नाबालिगों ने मिलकर जलधर की गला दबाकर हत्या कर दी.
केउंझर सदर के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) सुधर्शन गंगोई ने बताया कि तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं और उन्हें हत्या के आरोप में पकड़ा गया है. घटना के बाद जलधर के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया गया. स्थानीय प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच का भरोसा दिलाया है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








