
हॉर्न और सायरन की तेज आवाज से मिलेगा छुटकारा, अब बजेगा ये म्यूजिक; नितिन गडकरी ने बताया प्लान
Zee News
देश को जल्द ही वाहनों के तेज हॉर्न और सायरन से छुटकारा मिलने वाला है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार जल्द ही हॉर्न और सायरन की आवाज बदलने जा रही है. अब नए हॉर्न की आवाज कैसी होगी ये हम आपको बताने जा रहे हैं.
नई दिल्ली. बहुत जल्द देश के वाहनों के हॉर्न और सायरन की आवाज बदल सकती है. ये बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) ने बीते सोमवार को नासिक (Nasik) में कही. उन्होंने कहा की वो एक ऐसा कानून लाने का प्लान बना रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय वाद्ययंत्रों की आवाज का इस्तेमाल किया जा सके. इसके अलावा एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाने वाले सायरन पर भी विचार किया जा रहा है. इन्हें आकाशवाणी पर बजाए जाने वाली धुन में बदलने पर विचार कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार गडकरी नासिक में एक राजमार्ग के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने वीवीआईपी कल्चर और लाल बत्ती खत्म कर दी है और अब वो इन सायरन को भी खत्म करना चाहते हैं. गडगरी ने कहा कि 'अब मैं एंबुलेंस और पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले सायरन का अध्ययन कर रहा हूं. एक कलाकार ने आकाशवाणी के लिए एक धुन बनाई और इसे सुबह-सुबह बजाया गया. मैं उस धुन को एंबुलेंस के लिए इस्तेमाल करने की सोच रहा हूं ताकि लोगों को अच्छा लगे. खासकर मंत्रियों के गुजरते समय सायरन का इस्तेमाल जोरदार आवाज में किया जाता है, जो बहुत परेशान करने वाला होता है. इससे कानों को भी नुकसान पहुंचता है.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








