
हैवानियत की हद! 39 कुत्तों के साथ रेप और हत्या, खुद बनाता था 'टॉर्चर रूम' का वीडियो
AajTak
ऑस्ट्रेलिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स कुल 39 कुत्तों के साथ टॉर्चर, रेप और हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है. इस आदमी की सनक इस कदर थी कि वह जानवरों के साथ टॉर्चर के वीडियो तक बनाता था.
कुछ लोग अपने गलत इरादों को पूरा करने के लिए इस हद तक गिर जाते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता. ऐसे लोग अपनी सनक के लिए किसी का यौन शोषण और रेप तक करने से नहीं चूकते. कहते हैं ऐसे लोगों को बेजुबानों को सताने में रहम नहीं आता. हाल में एक ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटेन के एक जूलॉजिस्ट ने जिस तरह का घिनौना अपराध कुबूल किया वह हैरान करने वाला है.
39 कुत्तों के टॉर्चर, रेप और हत्या के 60 मामले
एडम ब्रिटन नाम के मगरमच्छ एक्सपर्स को कुल 39 कुत्तों के टॉर्चर, रेप और हत्या के 60 मामलों में दोषी करार दिया गया है. 52 साल के एडम ने ये सारे गुनाह अदालत के सामने कुबूल भी किए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये सब साल 2014 में शुरू हुआ और उसने कथित रूप से लगभग 42 कुत्तों का यौन शोषण किया है. इसमें उसके खुद के दो पालतू कुत्ते भी शामिल थे.
बड़ी कंपनियों में कर चुका काम बता दें कि एडम ने एक समय प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर डेविड एटनबरो को होस्ट किया है और बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक के साथ भी काम किया है. साल 2022 के अप्रैल में अपनी गिरफ्तारी के समय एडम ने इन जानवरों को खिलैना बताया था. पकड़े जाने से पहले उसने लगभग एक 10 सालों तक अपने ही एक स्विस शेफर्ड के साथ रेप किया था.
रेप के लिए ऑनलाइन पोर्टल की मदद से ढूंढे कुत्ते
इस अजीब सनक के साथ टॉर्चर करने या मारने के लिए और अधिक शिकार ढूंढने के लिए वह ब्रिटेन से गमट्री ऑस्ट्रेलिया चला गया. एडम ने पालतू जानवरों के मालिकों को सर्विस देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की मदद ली. ये वे लोग थे, जिन्हें यात्रा या काम के दौरान अपने पालतू जानवरों की देखरेख के लिए किसी की जरूरत होती है. यहां वह केयर टेकर सर्विस देने के बहाने लोगों को पालतु जानवरों का शोषण करता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










