हैरतअंगेजः एक पेड़ पर 121 वैरायटी के आम, अजूबे को देखने उमड़ी भीड़
AajTak
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आम का एक ऐसा पेड़ है, जिस पर 121 किस्म के आम उगते हैं. इस अनोखे आम के पेड़ को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह कैसे संभव हुआ.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आम का एक ऐसा पेड़ है, जिस पर 121 किस्म के आम उगते हैं. इस अनोखे आम के पेड़ को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह कैसे संभव हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो: Getty) ऐसा माना जाता है कि पूरी दुनिया में आमों की 1500 से ज्यादा किस्में हैं, जिनमें 1000 किस्में भारत में उगाई जाती हैं. हर किस्म के आम की अलग पहचान, महक और स्वाद होता है. कुछ लोग 'लंगड़ा' के गुणगान करते हैं तो कई 'दशहरी' या 'चौसा' की मिठास के कायल होते हैं. अलग अलग शहरों के आम की अपनी खासियत होती है. लेकिन एक पेड़ पर 121 किस्म के आमों का उगना यह अपने आप में बड़ी अनोखी चीज है. (फोटो- ANI) बता दें, सहारनपुर में जिस आम के पेड़ की इतनी चर्चा हर तरफ हो रही है, उसे बेहद ही खास तरीके से लगाया गया था. इसे तैयार करने में करीब पांच साल का समय लगा और अब इस एक पौधे पर अलग अलग किस्म के आम आने लगे. (फोटो- ANI)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











