
हैदराबाद से आदिलाबाद तक का बेल्ट, जहां ओवैसी फैमिली के आगे किसी की नहीं चलती!
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी तेलंगाना में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है लेकिन बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक, हर दल के निशाने पर एआईएमआईएम प्रमुख हैं. इसकी वजह क्या यही वजह है कि ओवैसी की पार्टी का बीआरएस के साथ गठबंधन है या वजह ओवैसी फैमिली का इम्पैक्ट है?
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में मतदान के बाद नजरें अब दक्षिण के महत्वपूर्ण राज्य तेलंगाना पर है. तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाने हैं जिसके लिए चुनाव प्रचार 28 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा. चुनाव प्रचार के लिए अब महज दो दिन का वक्त बचा है और सूबे की सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. सियासी दलों की बयानी जंग प्रचार का अंतिम चरण आते-आते तल्ख हो चुकी है.
तेलंगाना में 'सियासी यार' पर घमासान मचा है तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही दलों के निशाने पर असदुद्दीन ओवैसी हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं तक, सभी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोल रहे हैं. राहुल गांधी ने अदिलाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मोदीजी के हैं दो यार, ओवैसी और केसीआर. बीजेपी के नेता भी ओवैसी पर हमले का कोई मौका नहीं चूक रहे. एआईएमआईएम एक दर्जन सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ रही, ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के निशाने पर ओवैसी क्यों? इसे लेकर चर्चा चल रही है.
ये भी पढ़ें- 'चुनावी यार' पर सियासी वार... राहुल के बयान से गरमाई सियासत, मोदी के बाद अब ओवैसी का पलटवार
इसे समझने के लिए ओवैसी फैमिली के पॉलिटिकल इम्पैक्ट, एआईएमआईएम के मजबूत गढ़ और तेलंगाना की मुस्लिम और गठबंधन पॉलिटिक्स की चर्चा जरूरी है. असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी हैदराबाद लोकसभा सीट से छह बार सांसद रहे. 2004 में सलाहुद्दीन ओवैसी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था. इसके बाद पिता की सियासी विरासत असदुद्दीन ओवैसी ने संभाली. वह भी लोकसभा में हैदराबाद सीट का ही प्रतिनिधित्व करते हैं. ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी सियासत में सक्रिय हैं.
अकबरुद्दीन भी विधायक हैं. एआईएमआईएम का बीआरएस के साथ गठबंधन है. ओवैसी की पार्टी का सत्ताधारी गठबंधन का अंग होना दोनों विपक्षी पार्टियों के हमले की एक वजह है ही, एक वजह वोट बैंक भी है. राहुल गांधी ने केसीआर पर वार के लिए आदिलाबाद को चुना जिसे एआईएमआईएम का मजबूत गढ़ माना जाता है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक आदिलाबाद जिले में 10 फीसदी मुस्लिम आबादी है. हालांकि, आदिलाबाद शहर में मुस्लिम आबादी 35 फीसदी के करीब है.
ओवैसी की पार्टी का इन इलाकों में मजबूत इम्पैक्ट

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








