
हैदराबाद में चाइनीज मांझा बना काल, 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
AajTak
हैदराबाद में चाइनीज मांझा की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर आगे बैठी थी, तभी मांझा गले में उलझ गया और गला कट गया. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने कुकटपल्ली थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह तेलंगाना में ऐसी दूसरी घटना है.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाइनीज मांझा की चपेट में आने से पांच साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबित, सोमवार को एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ पास के खाजीपल्ली गांव गया था. वापस लौटते समय उसकी छोटी बेटी बाइक के आगे बैठी हुई थी. रास्ते में अचानक बच्ची दर्द से चिल्लाने लगी. पिता ने तुरंत बाइक रोकी तो देखा कि बच्ची के गले से खून बह रहा है.
जांच करने पर पता चला कि पतंग की चाइनीज मांझा बच्ची की गर्दन में उलझ गई थी, जिससे उसका गला कट गया. माता-पिता ने तुरंत बच्ची के गले से मांझा हटाया और उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई.
चाइनीज मांझे की वजह से गई जान
इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है, क्योंकि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा की बिक्री और इस्तेमाल लगातार जारी है.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुकटपल्ली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मांझा कहां से आया और किसने इसका इस्तेमाल किया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






