
हैदराबाद पुलिस को थी संध्या थियेटर में अल्लू अर्जुन के पहुंचने की जानकारी, सामने आया लेटर
AajTak
थिएटर प्रबंधन का कहना है कि पुष्पा 2 के प्रचार के दौरान अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी उन्होंने लिखित रूप में पुलिस को दी थी. इसके बावजूद, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
फिल्म 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था. इस मामले में जहां एक तरफ एक्टर की गिरफ्तारी हुई है तो वहीं दूसरी ओर संध्या थियेटर, जहां ये हादसा वह भी सवालों के घेरे में हैं. इसी बीच थिएटर मैनेजमेंट ने दावा किया है, कि उन्होंने एक्टर के आने के दो दिन पहले पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा की मांग की थी.
संध्या थिएटर की तरफ से दिया गया लेटर आया सामने हैदराबाद के संध्या थिएटर और पुलिस प्रशासन के बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन के आने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेता के आगमन से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी. थिएटर प्रबंधन का कहना है कि पुष्पा 2 के प्रचार के दौरान अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी उन्होंने लिखित रूप में पुलिस को दी थी. इसके बावजूद, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
दूसरी ओर, पुलिस का कहना था कि उन्हें अभिनेता के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. इस बयान के बाद जब थिएटर प्रबंधन ने अपनी ओर से दी गई सूचना के सबूत सामने रखे, तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
4 दिसंबर को संध्या थिएटर में हुई थी स्पेशल स्क्रीनिंग 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी. इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंचे थे. उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हुई. पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था. अब इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








