
हैती: सड़क पर आ गिरा प्लेन, पायलट समेत छह की मौत
AajTak
हैती में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि विमान हैती की राजधानी की एक सड़क पर गिरा था.
हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में व्यस्त सड़क पर बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. विमान ने पोर्ट-ऑ-प्रिंस एयरपोर्ट से दोपहर 3:44 बजे उड़ान भरी. हैतियन शहर जैकमेल के रास्ते पर विमान ET (1944 GMT) के इंजन को विफलता का सामना करना पड़ा. हैतियन नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान ने 4:04 बजे एक इमरजेंसी अलर्ट भेजा था.
हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने ट्विटर पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. हालांकि उन्होंने मृतकों या घायलों की संख्या नहीं बताई. पीएम हेनरी ने लिखा "मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जो इस घटना से शोक में डूबे हुए हैं."
इलाके के मेयर ने बताया कि इस विमान हादसे में छह लोगों क मौत हो गई है. एक सरकारी सूत्र ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद पायलट की भी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सड़क के बीच में एक विमान का टूटा हुआ मलबा और दुर्घटना में पीड़ितों के शव एकसाथ दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह हादसा हैती का ही है. हालांकि इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








