
हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 3 आदतें, बुढ़ापे तक शरीर रहेगा फिट
AajTak
हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ और लंबी उम्र जिए लेकिन रोजमर्रा की लाइफ में की गई गलतियों की वजह से सेहत को सही सलामत रख पाना काफी मुश्किल होता है. यहां हम आपको बस तीन ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं.
दुनिया में हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वो हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे, उसकी जवानी लंबे समय तक बरकरार रहे और शरीर भी चुस्त-दुरुस्त रहे. लेकिन स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए केवल चाहना काफी नहीं है बल्कि आपको इसके लिए अपनी सोच और आदतें भी बदलनी होंगी.
आपको अपने जीवन में ऐसी चीजों पर ध्यान देना होगा जिससे आप ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ और मजबूत रहें. यहां हम आपको तीन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको स्वस्थ जीवन जीने और बुढ़ापे तक सेहतमंद और खुशहाल रहने में मदद कर सकती हैं.
1. संतुलित आहार लें संतुलित जीवन जीने के लिए संतुलिन डाइट लेना जरूरी है. संतुलित डाइट का मतलब जिसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, फैट्स और कार्ब्स जैसी चीजों की संतुलित मात्रा हो. इसके लिए आपको फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए. यह आपके शरीर की ऊर्जा, विकास और मरम्मत के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. इसके साथ ही आपको प्रॉसेस्ड फूड्स, मीठे पदार्थों और अत्यधिक मात्रा में अनहेल्दी फैट्स का सेवन सीमित करें.
2. नियमित व्यायाम करें हफ्ते में कम से कम 30 मिनट मध्यम-तीव्रता वाले व्यायाम का लक्ष्य रखें. इसमें तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, या कोई भी ऐसी गतिविधि शामिल हो सकती है जिसका आप आनंद लेते हैं. व्यायाम हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करता है, आपके हृदय को मजबूत बनाता है, आपके मूड को बेहतर बनाता है और बीमारियों के जोखिम को कम करता है.
3. नींद को प्राथमिकता दें रोज 7-9 घंटे की अच्छी नींद लें. अच्छी और गहरी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, बेहतर कोग्निनिटव फंक्शन्स और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है. इसलिए अगर आपका स्लीप साइकल खराब है तो उसे तुरंत ठीक करें. रोज रात को एक ही समय पर सोएं और सुबह एक ही समय पर जागें. सोने से पहले माहौल को आरामदायक बनाएं. सोने से 5 से 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन ना करें और रात को सोने से पहले कम से कम 3 घंटे पहले ही डिनर कर लें. डिनर में हल्का खाना खाएं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











