
हेयरफॉल को कम करने में मददगार हो सकती हैं ये 5 ड्रिंक्स, 1 महीने में दिखने लगेगा असर
AajTak
हेयरफॉल आज के दौर की एक कॉमन समस्या है जिसका सामना पुरुषों और महिलाओं दोनों को करना पड़ता है. तनाव, खराब आहार, हार्मोनल असंतुलन और पर्यावरणीय कारकों के कारण हेयरफॉल होता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं.
हेयरफॉल आज के दौर की एक कॉमन समस्या है जिसका सामना पुरुषों और महिलाओं दोनों को करना पड़ता है. खराब लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन और प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय कारणों की वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं और हेयरफॉल होता है. हालांकि बाजार में ऐसे कई उत्पाद हैं जो बालों को घना और हेयरफॉल रोकने का दावा करते हैं लेकिन आप अपने बालों को मजबूती देने के लिए मार्केट से प्रॉडक्ट्स खरीदने के बजाय घरेलू तरीके आजमा सकते हैं. इस तरह आपको मार्केट में मौजूद महंगे प्रॉडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी जो केमिकल्स से भरपूर होते हैं और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं.
यहां हम आपको कुछ ऐसे सरल और घरेलू तरीके बता रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं. बालों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थों से करनी चाहिए जो आपके बालों की सेहत को अंदर से सुधार सकें और हेयरफॉल रोकने में मदद कर सकें.
ग्रीन टी ग्रीन टी में ढेरों एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को अंदर से मजबूत करते हैं और हेयरफॉल रोकते हैं. सुबह के समय ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है. ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है.
मेथी के बीज का पानी मेथी के बीज में एक या दो नहीं बल्कि ढेरों ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की कई समस्याओं को दूर करते हैं. मेथी दाना विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है जो बालों के रोम को मजबूत करता है, रूसी को कम करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है. मेथी में मौजूद प्रोटीन बालों की मरम्मत में भी मदद करता है जिससे वो स्वस्थ रहते हैं.
नारियल का पानी नारियल के पानी में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो ना केवल आपको ताजगी देते हैं बल्कि सेहत के लिए भी होते हैं. इतना ही नहीं नारियल पानी बालों के स्वास्थ्य को बेहतर करने में भी काफी मददगार होता है. ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो सिर की त्वचा को हाइड्रेट करता है, बालों के रोम छिद्रों और जड़ो को मजबूती देता है जिससे आपके बाल मजबूत होते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







