
हेमा मालिनी ने क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? बोलीं- जब मेरे जख्म...
AajTak
हेमा मालिनी ने परिवार में मनमुटाव की अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि सनी देओल के साथ उनका रिश्ता अच्छा और करीबी है, और उन्होंने खराब रिश्तों को लेकर हो रही गॉसिप को खारिज कर दिया.
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. उनकी मौत के बाद दिवंगत एक्टर की दोनों पत्नियों और उनके बच्चों के बीच रिश्तों को लेकर कई खबरें सामने आईं. जब हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने एक्टर की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल द्वारा रखी गई प्रार्थना सभा से खुद को दूर रखा, तो इन अटकलों को और बल मिला.
अब द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक नए इंटरव्यू में हेमा ने सनी और बॉबी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और कहा, "सनी मुझे सब बताते हैं. वह जो कुछ भी करते हैं, मुझे बताते हैं.'
सनी से रिश्ते पर क्या बोलीं हेमा?
अपने रिश्ते के बारे में आगे बात करते हुए हेमा ने कहा, 'यह हमेशा बहुत अच्छा और सौहार्दपूर्ण रहा है. आज भी यह बहुत अच्छा है. मुझे नहीं पता कि लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गलत है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग गॉसिप चाहते हैं. मुझे उन्हें जवाब क्यों देना चाहिए? क्या मेरे लिए सफाई देना जरूरी है? मैं क्यों दूं? यह मेरी जिंदगी है. मेरी पर्सनल जिंदगी, हमारी पर्सनल जिंदगी. हम बिल्कुल खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. बस इतना ही.'
'मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है. मुझे नहीं पता कि लोग क्या कहानियां बना रहे हैं. यह बहुत दुख की बात है कि लोग कुछ आर्टिकल लिखने के लिए दूसरों के दुख का इस्तेमाल करते हैं. इसीलिए मैं ऐसी अटकलों का जवाब नहीं देती.'
हेमा मालिनी ने नहीं देखी इक्कीस

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










