
हेमंत सोरेन के खास पंकज मिश्रा के करीबी बच्चू यादव को ED ने किया अरेस्ट, CM के प्रेस सलाहकार से 9 घंटे पूछताछ
AajTak
झारखंड में चल रहे अवैध खनन पर ED की कार्रवाई जारी है. पिछले महीने 26 जुलाई को उसने एक बड़ी नाव (पोत) को जब्त किया था. यह बड़ी नाव अवैध खनन के लिए पंकज मिश्रा के आदेश पर इस्तेमाल हो रही थी. इस नाव की कीमत कुल 30 करोड़ रुपये आंकी गई है.
झारखंड में ईडी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के बेहद करीबी बच्चू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वह रांची स्थित ईडी के कार्यालय में दोपहर 2 बजे पेश हुआ था . यहां करीब 7 घंटे तक पूछताछ के बाद उसे पकड़ लिया गया. वह दाहू यादव का भी सहयोगी है. ED ने 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था.
वहीं ईडी ने CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ पिंटू से भी गुरुवार को दूसरे दिन 9 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने अभिषेक को घर जाने की इजाजत दे दी है. एजेंसी ने उसे शुक्रवार को भी पेश होने के लिए कहा है. ईडी ने अभिषेक को 26 जुलाई को समन भेजकर एक अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं हुए थे. इसके बाद वह 3 जुलाई को पेश हुए थे.
अवैध खनन-पट्टा आवंटन मामले में हो रही पूछताछ
ईडी ने CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ पिंटू से बुधवार को भी नौ घंटे तक पूछताछ की थी. अभिषेक से ईडी के अधिकारियों ने माइनिंग लीज समेत अवैध खनन मामले में सवाल किए.
जानकारी के मुताबिक अभिषेक के नाम पर तकरीबन 12 कंपनियां रजिस्टर हैं. इनमें ज्यादातर बंद होने की प्रक्रिया में हैं. ईडी की टीम इन कंपनियों और उसमें निवेश को लेकर भी उससे पूछताछ कर रही है.
37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ सीज हो चुके

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








