
हेमंत इस्तीफा देने के बाद गिरफ्तार, नए CM को शपथ का इंतजार... झारखंड में आगे क्या होगा?
AajTak
झारखंड में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, लेकिन अभी उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है. हेमंत सोरेन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. ऐसे में जानते हैं कि झारखंड में अब आगे क्या-क्या होगा?
कड़ाके की ठंड में झारखंड का सियासी पारा हाई है. कथित जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
इस सब ड्रामे के बीच अब सियासी संकट भी बढ़ता जा रहा है. दरअसल, हेमंत सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंजूर तो कर लिया है, लेकिन नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अब तक पद की शपथ नहीं ली है.
8 घंटे पूछताछ, इस्तीफा और गिरफ्तार...
- पूछताछः बुधवार दोपहर सवा एक बजे ईडी की टीम रांची स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची. यहां कथित जमीन घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर 8 घंटे पूछताछ की.
- इस्तीफाः रात साढ़े 8 बजे के आसपास हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे. इस दौरान ईडी की टीम भी साथ थी. सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है.
- गिरफ्तारीः राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन अपने आवास पर पहुंचे. यहां 9 बजकर 33 मिनट पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











