
हुगली में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, 13 बकरियों की भी गई जान
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 13 बकरियों की भी जान चली गई. इस घटना में 9 लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुजुर्ग की मौत उस वक्त हुई जब वो गाय चराने खेत में गए हुए थे.
पश्चिम बंगाल के हुगली में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति और 13 बकरियों की जान चली गई. घटना गौघाट इलाके की है जहां देर शाम भारी बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. इसमें बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि 9 लोग झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गौघाट के गोविंदपुर गांव में देर शाम भारी बारिश के दौरान ही बिजली गिर गई जिसमें 63 साल के बुजुर्ग रमेश दास की मौत हो गई. रमेश दास मैदान में गाय चराने गये थे.
वहीं दूसरी घटना नकुंडा ग्राम पंचायत के कोटा गांव में हुई जहां बिजली गिरने से 13 बकरियों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए आरामबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना की खबर इलाके में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया.
मृतक रमेश दास के नाती देवाशीष दास ने बताया कि उसके दादा खेत में गाय चराने गए थे तभी भारी बारिश के बीच वज्रपात हुई और वो घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना को लेकर स्थानीय निवासी दिलीप दास ने बताया कि रमेश दास के अलावा इस वज्रपात की घटना में अन्य 9 लोग भी जख्मी हो गए जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं इसके अलावा इस दुर्घटना में 13 बेजुबान बकरियों की भी मौत हो गई.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







