
हीटवेव करने लगी परेशान, इन शहरों में 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और रायलसीमा के कुछ इलाके में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. 28 मार्च को ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया.
देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत के कुछ राज्य हीटवेव से जूझ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और रायलसीमा के कुछ इलाके में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. 28 मार्च को ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में और बढ़त देखने को मिल सकती है.
मध्य प्रदेश के गुना शहर में 28 मार्च को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सागर शहर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. इन दोनों ही शहरों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. वहीं, महाराष्ट्र क विदर्भ इलाके के अकोला की बात करें तो अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया. रायलसीमा क्षेत्र में भी गर्मी का कहर जारी है, कुरनूल और नांदयाल जैसे शहरों में तापमान क्रमशः 41.9 डिग्री सेल्सियस और 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
भारतीय मौसम विभाग ने इन इलाकों के निवासियों को चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्हें दिन के समय पड़ने वाली भीषण गर्मी के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही हीटस्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचने के लिए दिशा-निर्देश भी साझा किए गए हैं.
क्या है हीटवेव? हीटवेव वो समय अवधि है जब गर्मी के सीजन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है. आमतौर पर मार्च से जून के बीच हीटवेव की स्थिति बनती है. बहुत कम होता है जब जुलाई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहे. आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में किसी भी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा होता है तब हीटवेव की स्थिति बनती है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 30 डिग्री हो जाए तब हीटवेव की स्थिति बनती है. तटीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान कम से कम 37 डिग्री हो जाए तब हीटवेव की स्थिति बनती है. बता दें, किसी भी इलाके में जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा होता है तो हीटवेव घोषित की जाती है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







