
हिमाचल प्रदेश: मंडी में कुदरत का कहर, चार की मौत, बादल फटने ने दिलाई 2023 की त्रासदी की याद
AajTak
मंडी में बीते 30 घंटे में भारी तबाही हुई है. करसोग, थुनाग और सुंदरनगर के पास के इलाकों में भी नुकसान हुआ है. 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि चार लोगों की जान चली गई है. अभी भी 16 लोग लापता हैं, जिनमें से नौ पानी के साथ बह गए. ब्यास नदी पूरे उफान पर है और इसके आसपास के घरों में भारी नुकसान हुआ है. पानी का स्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन बादल फटने और बारिश की चेतावनी अभी भी जारी है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में पिछले 30 घंटों में आफत की तरह बरसी बारिश ने 2023 की आपदा की याद दिला दी है. बीती रात से लगातार जारी बारिश से जिले के विभिन्न उपमंडलों में बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
अब तक चार की मौत, 16 लोग लापता
इन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोग अभी भी लापता हैं. जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा अब तक 170 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है. डीसी मंडी अपूर्व देवगन स्वयं घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
करसोग में सबसे ज्यादा नुकसान, 1 की मौत, 4 लापता
एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि करसोग में बादल फटने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं. राहत कार्य के तहत करसोग क्षेत्र में 19 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
सराज उपमंडल के थुनाग क्षेत्र में भी तबाही

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










