
हिमाचल ट्रिप... अनजान शख्स से मुलाकात फिर आफताब का दिल्ली आना, क्या प्लान के साथ हुआ श्रद्धा का मर्डर?
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी आफताब को पुलिस रिमांड में भेज दिया है. आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है, लेकिन कोर्ट के सामने सबूत के साथ उसके जुर्म को साबित करना पाना पुलिस ने लिए इतना आसान नहीं होगा. दरअसल आरोपी ने छह महीने में कई सबूतों को नष्ट कर मामले को पेंचीदा बना दिया है.
श्रद्धा हत्याकांड में साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के 20 टुकड़े कर दिए थे. इस मामले में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है. श्रद्धा के मर्डर की टाइमिंग को देखकर सवाल उठता है कि क्या हत्या के मकसद से ही आफताब श्रद्धा को दिल्ली लेकर आया था? क्या उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए पहले से ही प्लान बनाकर रख लिया था?
जानकारी से पता चला है कि हिमाचल विजिट के दौरान आफताब की मुलाकात दिल्ली के छतरपुर के रहने वाले एक लड़के से हुई थी. इसी के बाद श्रद्धा और आफताब ने दिल्ली में रहने का प्लान बना लिया. 8 मई को दोनों दिल्ली पहुंचे. पहले वे पहाड़गंज के होटल में रुके. इसके बाद साउथ दिल्ली के सैदुल्लाजाब इलाके में ठहरे. इसके बाद वे छतरपुर में एक फ्लैट में रहने लगे. 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कर दिया.
मार्च-अप्रैल में हिमाचल गए, मई में दिल्ली आ गए
पुलिस के मुताबिक साल 2019 से श्रद्धा और आफताब रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हुआ करते थे. जानकारी के मुताबिक श्रद्धा ने मुंबई में आफताब के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बनाया. दोनों मार्च-अप्रैल महीने में करीब एक महीने के टूर पर हिल स्टेशन घूमने के लिए निकले थे.
सवाल यह है कि हिमाचल में क्या ऐसा क्या हुआ कि आफताब ने दिल्ली रहने का प्लान बना लिया? पहाड़गंज फिर सैदुल्लाजाब में रहने के दौरान आफताब ने श्रद्धा का कत्ल करने का प्लान बनाया हो लेकिन मौका नहीं मिला हो? या कत्ल के लिए वह जगह मुफीद नहीं हो? इसलिए उसने छतरपुर में फ्लैट लिया और फ्लैट लेने के कुछ दिन बाद ही श्रद्धा का कत्ल कर दिया. वह हत्या करने के बाद लगातार तमाम सबूत मिटाता रहा. मुंबई वापस नहीं लौटा और 6 महीने तक किसी को हत्याकांड की भनक तक नहीं लगने दी. फिलहाल पुलिस पूछताछ में इन तमाम कड़ियों को जोड़ने में लगी है.
बॉडी पार्ट्स की होगी डीएनए सैंपलिंग

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









