
हिमाचल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश-ओले के आसार; देखें शतक आजतक
AajTak
हिमाचल में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है और लाहौल स्पीति में हल्की बर्फबारी के आसार हैं. उत्तराखंड के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कश्मीर में मौसम बदल रहा है, जहां जमकर बारिश और बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और बर्फबारी के कारण हिमाचल में पारा पांच से सात डिग्री गिर सकता है. देखें शतक आजतक.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











