
हिमाचल के जीते कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में मीटिंग, फिर राजस्थान या छत्तीसगढ़ ले जाने का होगा फैसला
AajTak
हिमाचल प्रदेश के जीते हुए कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ में इकट्ठा किया जाएगा. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पहले चंड़ीगढ़ में जीते हुए विधायकों की पहले यहां मीटिंग होगी और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.
हिमाचल प्रदेश के जीते हुए कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ में इकट्ठा किया जाएगा. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पहले चंड़ीगढ़ में जीते हुए विधायकों की पहले यहां मीटिंग होगी और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ में भी शिफ्ट किया जा सकता है. कांग्रेस ने विधायकों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपी है.
इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला चंडीगढ़ जा रहे हैं और सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि सभी विधायकों को रायपुर ले जाया जा सकता है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश जाऊंगा क्योंकि वहां का पर्यवेक्षक था. बघेल ने कहा कि अपने साथियों को संभाल कर रखना होगा क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है.
वहीं हिमाचल में कांग्रेस सीएम पद के दावेदारों में से एक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और हमारी सरकार 5 साल चलेगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें अपने दोस्तों का ख्याल रखना होगा क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है और किसी भी स्तर पर जा सकती है.
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला से विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल में मेघालय और गोवा जैसे हालात नहीं बनने देंगे. चुनावी नतीजों के तुरंत बाद विधायकों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जाएगा. हिमाचल की भूमि पर हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने दी जाएगी. चाहे बीजेपी कोई भी प्लान बना ले, एजेंसियों का इस्तेमाल कर ले, या फिर खरीद फरोख्त की कोशिश कर ले. हम हर हाल में अपने विधायकों को सुरक्षित रखेंगे.
बता दें, हिमाचल प्रदेश की सियासी जमीन पर ट्रेंड रहा है कि यहां हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है. साढ़े तीन दशक से हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है. पांच साल पहले बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका था. अब एक बार फिर से कांग्रेस कमबैक करती नजर आ रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











