
हिमंता बिस्वा की पत्नी को मिली 10 करोड़ की सब्सिडी, कांग्रेस ने दिखाए सबूत, असम CM का इनकार
AajTak
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी को केंद्र सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई. इसके लिए हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. वहीं इस पर असम सीएम ने कहा कि उनकी पत्नी या फर्म को किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिली है.
असम के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की फर्म को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है और इसके लिए सीएम सरमा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. गोगोई के आरोपों पर हिमंता ने कहा कि उनकी पत्नी या उनकी फर्म को केंद्र सरकार से कभी कोई फंड नहीं मिला.
गौरव गोगोई ने फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री का डॉक्यूमेंट शेयर किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि हिमंता ने अपनी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा की फर्म की मदद करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. गोगोई ने आरोप लगाया कि हिमंता की पत्नी की कंपनी प्राइवेट ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को केंद्र सरकार से क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी में 10 करोड़ रुपये मिले हैं.
कांग्रेस के आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी पत्नी या उनकी कंपनी को केंद्र सरकार से कभी फंड नहीं मिला. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि न तो मेरी पत्नी और न ही जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उसे भारत सरकार से कोई वित्तीय सब्सिडी मिली है."
गौरव गोगोई ने ट्वीट किया, "पीएम मोदी ने भारत के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान सम्पदा योजना शुरू की, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अपनी पत्नी की फर्म को क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी के हिस्से के रूप में 10 करोड़ रुपये दिलाने में मदद की. क्या केंद्र सरकार की योजनाओं का मतलब बीजेपी को समृद्ध करना है?"
हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा फर्म की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. हिमंता के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कथित तौर पर असम के नगांव जिले में 50 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी. हालांकि, हिमंता ने गोगोई के दावों का खंडन किया और कहा कि उनकी पत्नी की कंपनी को केंद्र से कभी वित्तीय सब्सिडी नहीं मिली.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







