
'हिन्दू समाज को सोचना होगा, ये अपमान संयोग है या प्रयोग...', लोकसभा में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का झूठ हमारे देश के नागरिकों की विवेकबुद्धि पर आशंका व्यक्त करता है. इनका झूठ देश के सामान्य विवेद बुद्धि पर एक तमाचा मारने की निर्लज हरकत है. ये हरकतें देश की महान परंपराओं पर तमाचा है. आदरणीय सभापति जी, सदन में शुरू हुई झूठ की परंपरा पर कठोर कार्रवाई करेंगे, ये देशवासियों की भी और इस सदन की भी अपेक्षा है. कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण पर भी हमेशा झूठ बोला है.
लोकसभा में मंगलवार को भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई. इस दौरान संसद के निचले सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण के दौरान मोदी ने कहा कि यह लगातार तीसरी बार है जब कांग्रेस पार्टी 100 का आंकड़ा नहीं पार कर सकी है. उन्होंने राहुल गांधी के हिंदु वाले बयान को लेकर भी पलटवार किया और सवाल पूछा कि इस देश के हिंदुओं के साथ ये है आपका व्यव्हार?
पीएम मोदी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का झूठ हमारे देश के नागरिकों की विवेकबुद्धि पर आशंका व्यक्त करता है. इनका झूठ देश के सामान्य विवेद बुद्धि पर एक तमाचा मारने की निर्लज हरकत है. ये हरकतें देश की महान परंपराओं पर तमाचा है. आदरणीय सभापति जी, सदन में शुरू हुई झूठ की परंपरा पर कठोर कार्रवाई करेंगे, ये देशवासियों की भी और इस सदन की भी अपेक्षा है. कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण पर भी हमेशा झूठ बोला है.
उन्होंने कहा कि आज मैं 140 करोड़ देशवासियों के सामने सच्चाई रखना चाहता हूं. आपातकाल का ये 50वां वर्ष है. इमरजेंसी सिर्फ और सिर्फ सत्ता के लोभ के खातिर, तानाशाही मानसिकता के कारण देश पर थोपा गया तानाशाही शासन था. कांग्रेस क्रूरता की सभी हदें पार कर गई. उसने अपने ही देशवासियों पर क्रूरता का पंजा फैलाया था. और देश के ताने-बाने के छिन्न-विछिन्न करने का पाप किया. सरकारों को गिराना, मीडिया को दबाना, हर कारनामे संविधान की भावना के खिलाफ, संविधान की धाराओं के खिलाफ, संविधान के एक-एक शब्द के खिलाफ थी.
पीएम मोदी ने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्होंने प्रारंभ से देश के दलितों के साथ, पिछड़ों के साथ घोर अन्याय किया है. इसी कारण से बाबा साहब अंबेडकर ने कांग्रेस की दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी मानसिकता के कारण नेहरू जी की कैबिनेट से इस्तीफा दिया था. उन्होंने पर्दाफाश किया था कि कैसे नेहरू जी ने दलितों-पिछड़ों के साथ अन्याय किया और बाबा साहब अंबेडकर ने कैबिनेट से इस्तीफा देते हुए जो कारण बताए थे, वो इनके चरित्र को दर्शाते हैं.
उन्होंने कहा कि 131 साल पहले स्वामी विवेकानन्द जी ने शिकागो में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है. 131 साल पहले हिंदू धर्म के लिए स्वामी विवेकानन्द जी ने अमेरिका के शिकागो में दुनिया के दिग्गजों के सामने कहा था. हिंदू सहनशील है, हिंदू अल्पत्व को लेकर जीने वाला समूह है. इसी कारण भारत का लोकतंत्र, भारत की इनती विविधताएं आज उसी के कारण पनपी है और पनप रही है. गंभीर बात है कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है. गंभीर ष्ड्यंत्र हो रहा है. ये कहा गया हिंदू हिंसक होते हैं, ये हैं आपके संस्कार? ये है आपका चरित्र? ये है आपकी सोच? ये है आपकी नफरत? इस देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे? ये देश शताबदियों तक इसे भूलने वाला नहीं है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की कल्पना है, उसके विनाश की घोषणा की गई थी. आप किस शक्ति के विनाश की बात करते हैं? ये देश सदियों से शक्ति का पात्र है. ये मेरा बंगाल मां दुर्गा की पूजा करता है. आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हो? इन्होंने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की साजिश की थी. इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया ऐसे शब्दों से करें और ये लोग तालियां बजाएं. ये देश कभी माफ नहीं करेगा. एक सोची समझी रणनीति के तहत इनका पूरा इकोसिस्टम हिंदू परंपरा, हिंदू समाज, इस देश की संस्कृति, इस देश की विरासत को नीचा दिखा, उसे गाली देना, उसे अपमानित करना, हिंदुओं को मजाक बनाना, इसे फैशन बना दिया है और उसको संरक्षण देने का काम अपने राजनीति स्वार्थ के लिए ऐसे तत्व कर रहे हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







