
हिजाब पहनने वाली छात्राओं को SC से राहत, कोर्ट ने कॉलेज सर्कुलर पर लगाई अंतरिम रोक, जारी किया नोटिस
AajTak
मुंबई के कॉलेज में हिजाब पहनने के मामले पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता लड़कियों को फौरी तौर पर राहत दी है. अदालत ने कॉलेज सर्कुलर पर अंतरिम रोक लगाते हुए कॉलेज को नोटिस जारी किया है. कॉलेज को इस नोटिस का जवाब 8 नवंबर से पहले अदालत में देना होगा. अब इस मामले की सुनवाई 18 नवंबर को होगी.
मुंबई के कॉलेज में हिजाब, बुर्का और नकाब पर पाबंदी मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता लड़कियों को फौरी तौर पर राहत दी है. अदालत ने मामले पर सुनवाई के बाद कॉलेज सर्कुलर पर अंतरिम रोक लगा दी है. साथ ही अदालत ने कॉलेज को नोटिस भी जारी किया है. कॉलेज के इस नोटिस का जवाब 8 नवंबर से पहले देना होगा.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने कॉलेज के आदेश पर आंशिक रोक लगा दी है. साथ ही बेंच ने मामले के सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है. इस नोटिस का 8 नवंबर से पहले कोर्ट में जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है. पीठ ने कॉलेज के सर्कुलर के प्वाइंट 2 पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कॉलेज में हिजाब, बुर्का, स्टॉल, बैज, पटका पर रोक रहेगी. याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि कॉलेज में चार सौ से ज्यादा लड़किया हिजाब पहनकर आती हैं.
मुंबई के दो कॉलेजों का है मामला
अदालत में कॉलेज की वकील माधवी दीवान ने कहा कि चार हजार से ज्यादा मुस्लिम छात्राएं खुशी से बिना नकाब के कॉलेज में पढ़ाई करती हैं. नकाब, हिजाब, बुर्का, पटका, टोपी, बैज आदि कॉलेज में पहनने पर लगाई गई रोक के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई. ये मुंबई के चेंबूर स्थित दो कॉलेजों का मामला है.
बॉम्बे HC ने खारिज की थी याचिका
26 जून को बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड को चुनौती देने वाली 9 छात्राओं की याचिकाएं खारिज कर दी थीं. हाईकोर्ट ने चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी के एन जी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज द्वारा लगाए गए पर प्रतिबंध मामले पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. इन कॉलेजों के प्रशासन ने कहा कि 441 मुस्लिम लड़कियां पढ़ती है. सिर्फ तीन लड़कियों को ही समस्या क्यों हुई?

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











