
हिंसक प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश में जारी है आम चुनाव की वोटिंग, 17 से अधिक मतदान केंद्र आग के हवाले
AajTak
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. जिसमें मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अनुपस्थिति के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना के लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की उम्मीद है. चुनाव से पहले पूरे देश में जमकर हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई हैं.
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (78) की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इस चुनाव का बहिष्कार किया जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना की लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की प्रबल संभावना है. खालिदा भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है जो शाम पांच बजे समाप्त होगा. चुनाव नतीजे आठ जनवरी की सुबह से घोषित किये जाने की उम्मीद है.
10 जिलों में 17 मतदान केंद्र आग के हवाले
चुनाव से पहले यहां बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है. शनिवार तड़के से बांग्लादेश के 10 जिलों में कम से कम 17 मतदान केंद्रों को आग के हवाले कर दिया गया.पुलिस को सुनामगंज, हबीगंज, तंगेल, शरीयतपुर, चट्टोग्राम, गाज़ीपुर, मैमनसिंह, नेट्रोकोना, खुलना और बरगुना जिलों में मतदान केंद्रों पर आग लगने की सूचना मिली है.
शुक्रवार रात ढाका के पास एक यात्री ट्रेन में आगजनी की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी. बीएनपी ने इस घटना की संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जांच कराने की मांग की है.
इसके अलावा, विलेज डिफेंस पार्टी (वीडीपी) के सदस्य रंजीत कुमार डे, जो राजबाड़ी जिले के बलियाकांडी में एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात थे, वह शनिवार सुबह मृत पाए गए.पुलिस के मुताबिक रंजीत की हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक, उसका शव स्कूल के पीछे झाड़ी में मिला. इसके अलावाग़ाज़ीपुर में मतदान केंद्रों, चुनाव शिविरों में भी आग लगा दी गई है.
इन जगहों पर हुई आगजनी और हिंसा

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







