हिंदू ही नहीं, इन धर्मों में भी है अवतार का कंसेप्ट, अमेरिका में शुरू हुआ अवतार बनाने का कोर्स
AajTak
अमेरिका में अवतार बनाने की बाकायदा ट्रेनिंग होती है. कोर्स खत्म होने के बाद आपको अपना अवतार नंबर मिलेगा. एडवांस पढ़ाई करने वालों को इसका लाइसेंस भी मिलता है. कोर्स सिखाने वाले दावा करते हैं कि अवतार और कुछ नहीं, बल्कि अपनी अंदरुनी ताकत की पहचान है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर की नींव रखी. इसके बाद से इस अवतार की चर्चा है. कल्कि भगवान विष्णु के आखिरी अवतार माने जाते हैं. मान्यता है कि इनके आने के बाद धरती से सारी बुराइयां मिट जाएंगी, साथ ही कलियुग भी खत्म हो जाएगा. कल्कि पुराण के मुताबिक, भगवान कल्कि का जन्म भी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ही होगा. यही वजह है कि यहां मंदिर बनवाया जा रहा है.
हिंदू मान्यता है कि समय-समय पर देवी-देवता किसी न किसी अवतार में दोबारा आते हैं. उनके धरती पर आने का खास मकसद होता है. वैसे अवतार का कंसेप्ट काफी विवादित है. कई समुदाय अपने धर्मगुरुओं को अवतार कहते हैं, जबकि प्रचलित मान्यता ये है कि अवतार के पास दैवीय ताकतें होती हैं. साथ ही जरूरी नहीं कि वो इंसानी रूप ही ले, वो पशु-रूप में भी हो सकता है.
मिस्र में भी नरसिंह भगवान जैसा रूप
हिंदुओं में श्री विष्णु के 10 अवतार हैं, जिनमें मत्स्य, कछुआ और वराह भी हैं. साथ ही नरसिंह रूप भी है, जो सिंह और इंसान का मिलाजुला अवतार है. ये मिलाजुला रूप भारत तक ही सीमित नहीं, मिस्र में भी स्फिंक्स का जिक्र मिलता है. वहां की पौराणिक कथाओं में इसकी बात होती है. इस जीव का सिर इंसान का है, जबकि धड़ शेर की तरह. इसके पंख भी होते हैं. माना जाता है कि ये बेहद ताकतवर दैवीय शक्ति है, जो मिस्र की रक्षा करती है.
अब्राहिम्स में क्या मान्यता है
क्रिश्चियन्स और यहूदियों में भी अवतार की बात होती रहती है. इसे वहां मसीहा कहा जाता है. लेकिन हिंदुओं से ये काफी अलग है. मसीहा केवल इंसान होते हैं. और कोई भी शख्स ये उपाधि पा सकता है अगर उसने इंसानियत को बचाने के लिए ऐसे काम किए हों जो किसी ने नहीं किया, या फिर उसके लिए अपनी जान की भी परवाह न की हो. कैथोलिक धर्म में ऊपरवाले के इंसानी शरीर धारण करने का कंसेप्ट काफी कम है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







