
'हिंदू हिंसक होता तो....', दो साल बाद सार्वजनिक मंच पर बोलीं नूपुर शर्मा, VIDEO
AajTak
राहुल गांधी का नाम लिए बिना नूपुर शर्मा ने कहा कि जब ऊंचे पदों पर बैठे लोग ये कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं या जब कुछ अन्य लोग कहते हैं कि सनातनियों का सफाया कर दो, तो उस साजिश को समझना चाहिए. नूपुर शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो अपने ही देश में एक हिंदू बेटी को इतने सुरक्षा घेरे में जिदंगी नहीं गुजारनी पड़ती.
करीब दो साल पहले अपने एक विवादास्पद बयान के बाद राजनीतिक पटल से लगभग गायब हुईं नूपुर शर्मा ने आखिर अपनी चुप्पी तोड़ी है. गाजियाबाद के रामप्रस्थ ग्रीन कैंपस में आयोजित एक भागवत कथा के दौरान पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. नूपुरने आरोप लगाया कि इस देश में सनातनियों को खत्म करने की एक साजिश हुई, जिसे उन्होंने महसूस किया है.
राहुल गांधी का नाम लिए बिना नूपुर ने कहा कि जब ऊंचे पदों पर बैठे लोग ये कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं या जब कुछ अन्य लोग कहते हैं कि सनातनियों का सफाया कर दो, तो उस साजिश को समझना चाहिए. नूपुर शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो अपने ही देश में एक हिंदू बेटी को इतने सुरक्षा घेरे में जिदंगी नहीं गुजारनी पड़ती. उन्होंने कहा कि वो कुछ भी कहें, तो वाह-वाह और अगर मैं कुछ कहूं तो सिर तन से जुदा. ऐसा नहीं चलेगा. हमारा देश अपने संविधान से चलेगा, न कि किसी मजहबी या शरिया कानून के हिसाब से चलेगा.
नूपुर ने राहुल का नाम लिए बिना साधा निशाना?
दरअसल, 1 जुलाई को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है. हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत. दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.' राहुल के बयान पर पीएम मोदी खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है.
इस कार्यक्रम में शामिल हुईं नूपुर
भागवत कथा के आयोजक और रामप्रस्थ ग्रुप के चीफ जनरल मैनेजर भास्कर गांधी ने कहा कि कैंपस में दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत पिछले 4 दिन से भागवत कथा चल रही है. इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने नूपुर शर्मा भी आईं थीं.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








