
हिंदू लड़की को रोता देख पसीजा जज का दिल, पाकिस्तान की कोर्ट ने अपना आदेश बदला
AajTak
पाकिस्तान की एक कोर्ट ने हिंदू लड़की को बड़ी राहत दी. अगस्त में लड़की का अपहरण हो गया था. परिवार का दावा था कि किडनैपर्स ने उसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया फिर उनमें से एक ने उससे शादी कर ली. इस मामले में सबूतों के आधार पर कोर्ट ने लड़की को उसके कथित पति के साथ ही रहने का आदेश दिया लेकिन बाद में जब लड़की के रोते हुए का वायरल वीडियो जब जज के सामने आया तो उसने अपना फैसला बदल दिया.
पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए एक हिंदू लड़की को सुरक्षित उसके घर पहुंचाने का आदेश दिया. इस हिंदू लड़की का हैदराबाद शहर में दो महीने पहले दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था. बाद में जबरन इस्लाम कबूल करवाकर मुस्लिम युवक ने उससे शादी कर ली थी.
कोर्ट ने इससे पहले लड़की के पति के वकील द्वारा पेश किए गए विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद लड़की को उसके माता-पिता के साथ जाने की अनुमति नहीं दी थी. अदालत के इस फैसले के बाद कोर्ट रूम में लड़की का अपनी मां से लिपटकर बुरी तरह रोते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जब जज ने उसका वीडियो देखा तो उन्होंने अपना आदेश बदलते हुए लड़की को सुरक्षित घर भेज दिया जाए ताकि वह अपने माता-पिता से मिल सके.
पति को लड़की से संपर्क न करने की हिदायत
पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान की कोर्ट ने आदेश दिया कि लड़की की मेडिकल जांच भी कराई जाए. वहीं कोर्ट ने कथित पति को मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि होने तक लड़की या उसके परिवार से कोई संपर्क न करने की हिदायत भी दी.
अगस्त में अपहरण, सितंबर तक नहीं दर्ज हुआ केस
पीटीआई के मुताबिक लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ एक मिल में काम करती थी. 12 अगस्त को वह मिल से काम करके घर लौट रही थी, तभी हैदराबाद के फतेह चौक से चार लोगों ने कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद लड़की के माता-पिता ने दावा किया कि उसकी लड़की का जबरन धर्म बदलवा दिया गया और अपहरणकर्ताओं में से एक ने उससे शादी कर ली.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








