
'हिंदू राष्ट्र में हम पांच हमारे 50 वालों को नहीं होगा वोटिंग का अधिकार', हैदराबाद में शोभा यात्रा में बोले टी राजा
AajTak
हैदराबाद में शोभायात्रा के दौरान बीजेपी से निष्कासित विधायक टी राजा ने कहा कि जैसे इलाहाबाद को प्रयागराज, औरंगाबाद को शंभाजी नगर, ऐसे ही आने वाले समय में हैदराबाद भी भाग्यनगर बनेगा. राम नवमी शोभा यात्रा में टी राजा के समर्थकों ने भगवान राम के साथ नाथूराम गोडसे की तस्वीरें भी दिखाई.
बीजेपी से निष्कासित तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह अपने विवादित बयानों के जरिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं. रामनवमी में अवसर पर उन्होंने हैदराबाद में शोभायात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने पर हम दो हमारे दो वालों को ही वोट का अधिकार होगा. हम पांच हमारे 50 वालों को वोट का अधिकार नहीं होगा.
शोभायात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए टी राजा सिंह ने कहा कि हमारे साधु-संतों ने बड़ी रचना भी शुरू कर दी कि हमारा हिंदू राष्ट्र कैसा होगा. ये चर्चा भी शुरू हो गई, इसका संविधान भी बनना शुरू हो गया है. हिंदू राष्ट्र में हमारी राजधानी दिल्ली नहीं होगी. साधु-संत कह रहे हैं कि काशी, मथुरा या अयोध्या इसकी राजधानी होगी.
इसके आगे विधायक ने कहा कि हमारे हिंदू भारत में किसानों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी. टैक्स फ्री किसान होगा. हमारे देश में हम दो हमारे दो वालों को ही वोट का अधिकार होगा. हम पांच हमारे 50 वालों को वोट का अधिकार नहीं होंगे. हमारे संविधान के पहले पेज पर अखंड हिंदू राष्ट्र की तस्वीर होगी. हमारे हिंदू राष्ट्र में गोहत्या नहीं होगी. लव जिहाद नहीं होगा. धर्मांतरण भी नहीं होगा. जो भी लवजिहाद करेगा उनको भारत से बाहर भेज दिया जाएगा.
इससे पहले उन्होंने कहा कि जैसे इलाहाबाद को प्रयागराज, औरंगाबाद को शंभाजी नगर, ऐसे ही आने वाले समय में हैदराबाद भी भाग्यनगर बनेगा. हैदराबाद में राम नवमी शोभा यात्रा में समर्थकों ने भगवान राम के साथ नाथूराम गोडसे की तस्वीरें भी दिखाई.
30 मार्च को टी राजा के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि 30 मार्च को ही टी राजा सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज हुआ है. मुंबई पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ करीब दो महीने पहले हुई मुंबई की रैली में भड़काऊ भाषण देने के लिए हेट स्पीच का केस दर्ज किया है. टी राजा सिंह 29 जनवरी को मुंबई में आयोजित सकल हिंदू समाज की रैली में शामिल हुए थे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







